भारत की राजनीती में ऐसा पहली बार हुआ है की अवकाश के दिन 01 फरवरी 2026 को बजट पेश किया गया इससे पहले भी बजट रविवार के दिन आया था वो दिन था 28 फरवरी 1999.उस समय बजट शनिवार 27 फरवरी के दिन पेश किया था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में वर्ष 2026-2027 के लिए बजट पेश किया. Budget 2026 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया 9 वाँ बजट है . इस पोस्ट में हम भारतीय बजट 2026-2027 में बारे में जानेंगे.

Union Budget 2026 Highlights in Hindi
प्रत्येक देश आनेवाले वर्ष के लिए बजट तैयार करता है बजट एक प्रकार का रोडमैप होता है जिसके अनुसार सरकार विभिन्न योजनाओ और विभागों पर किये जानेवाले खर्चो के लिए अनुमानित राशि तय करती है.जैसे रेलवे,परिवहन,टूरिज्म,शिक्षा और अन्य क्षेत्रो में आने वाले वित्तीय वर्ष में किये जानेवाले खर्चो के लिए बजट में अनुमानित राशि तय की जाती है साथ की इसमें राज्यों के लिए परियोजनाओ पर कितना खर्च किया जायेंगा इसके लिए भी अनुमानित राशि तय की जाती है Union Budget भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अंतर्गत पेश किया जाता है
पूंजीगत व्यय में वृद्धि : बजट में सरकार ने सार्वजानिक पूंजीगत व्यय में वृद्धि कर 11.2 लाख करोड़ से बढ़ाकर 12.00 लाख करोड़ कर दिया है देश की अर्थवयवस्था को मजबूत करने ले लिए ये सरकार का अच्छा निर्णय माना जा रहा है. इसका उद्देश्य रेलवे,इंफ़्रा,बिजली हवाई अड्डा और अन्य परियोजनाओं का विस्तार करना है.नए रेलवे लाइन और नई सड़के निर्माण करना, बिजली उत्पादन को बढ़ाना जैसे विकास परियोनाओं का बढ़ावा देना है जिसे शहरों और राज्यों के बिच कनेक्टिविटी बढ़ेंगी और और रोजगार में वृद्धि होंगी।
राजकोशीय घाटा : Budget 2026 में खर्चो के नियंत्रण के लिए भी प्रबंधन किया है.FY 2026 -2027 में राजकोशीय घाटा जीडीपी का 4.3% करने का अनुमान लगाया है.
Budget 2026 with Taxes and Marketing Structure
Security Transaction Tax में बदलाव : सरकार ने Futures and options trading पर लगनेवाले STT को बड़ा दिया है. Futures पर 0.02 % से बढ़ाकर 0.05% कर दिया है Options पर STT प्रीमियम पर 0.01% और और एक्ससरसाइज पर 0.125% कर दिया है. Futures and options trading जोखिमभरा होता है इसलिए इस सट्टेबाजी को रोकने लिए STT बढ़ाया गया है सरकार का उद्देश्य निवेशकों को लंबी अवधि के लिए निवेश के लिए करने लिए प्रोत्साहित करना है. ये अनिच्छित और आदतन ट्रेडिंग को कम करने का प्रयास है
टैक्स और एकाउंटिंग क्ष्रेत्र में बदलाव : 01 अप्रैल 2026 में नया INCOME TAX ACT 2025 लागु हो जायेंगा। नया इनकम टैक्स एक्ट टैक्स के नियमो को सरल करने के लिए बनाया गया है हालांकि इनकम टैक्स स्लैब में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है.इसके साथ की जिन करदाताओ को इनकम टैक्स रिटर्न में संशोधन करने की आवश्यकता पड़ती है उनले लिए अंतिम संशोधन तिथि 31 दिसंबर को बढ़ाकर ३१ मार्च कर दिया गया है और नॉन ऑडिट टैक्सपेयर के लिए ITR रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि ३१ अगस्त कर दी गयी है
सरकार ने Budget 2026 -27 में TCS को लेकर भी बदलाव किया है विदेशी टूर पर पहले 5% और 20% TCS लगता था वित्तीय वर्ष 2026-2027 में इसे 5% और 20% से 2% किया है शिक्षा और विदेश में इलाज करनेवाले खर्चो पर 2% TCS किया गया है
बजट 2026 के अनुसार मोटर दुर्घटना मुआवजे पर मिलनेवाली ब्याज की रकम पर टीडीएस नहीं कटेंगा
लोन लेकर Share और Mutual Fund में इन्वेस्ट करने वालो के लिए भी बजट में कुश बदलाव किया गया है.लोन लेकर Share और Mutual Fund में इन्वेस्ट करने पर जो इनकम होती थी उसमे से interest expensess लेस करके टैक्स टैक्सेबल इनकम माना जाता था लेकिन इस बजट में इनकम से interest expensess का excemptiom नहीं दिया गया है जो इनकम होंगी वो उसपर टैक्स लगेंगा.उदाहरण के लिए किसी किसी ने इनकम 150000 और लोन पर ब्याज 18000 तो टैक्स 150000 पर ही पे करना होंगा. 18000 को 150000 में से घटाया नहीं जा सकता.
बजट में NRI ( Non-Resident-Individual ) अनिवासी भारतीय से प्रॉपर्टी खरीदते है तो टीडीएस भरने के लिए TAN की आवश्यकता नहीं पड़ेंगी.प्रोपर्टी खरीदनेवाला खरीददार अब PAN नंबर से ही टीडीएस भर सकता है.
Tax Holiday Till 2047 for foreign companies : विदेशी कंपनिया जो भारत में डेटा सेंटर बनाकर क्लाउड सर्विस प्रदान करेंगी उन कंपनी के लिए 2047 तक शुन्य टैक्स का प्रावधान इस बजट में किया गया है इस इस क्षेत्र में भारत में काम करनेवाली विदेशी कम्पनियो के लिए टैक्स हॉलिडे 2047 कहा गया है.इससे विदेशी कंपनियां डेटा सेंटर के क्षेत्र में भारत में निवेश करेंगी और इससे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होंगी और नए रोजगार भी प्राप्त होंगे होंगे
Budget for Development of Indian Economy and Business Sector
मेगा टेक्सटाइल पार्क : भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए बजट में सरकार ने मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने का प्रावधान किया है. इसका देश के परिधानों को विश्व स्टर पर मंच देना और घरेलु टेक्सटाइल्स उद्योग को बढ़ावा देना है.सरकार इसके लिए घरेलु टेक्सटाइल उद्योगों को तकनिकी मशीनी सहायता पूंजी प्रदान करेंगी।
लघु उद्योगों MSME के लिए सरकार ने अतिरिक्त दो हज़ार करोड़ का प्रावधान किया है. इसका उद्देश्य MSME उद्योगों को बढ़ावा देना है.बजट में अतिरिक्त पूंजी का प्रावधान MSME उद्योगों की पूंजी आवश्यकता को पूर्ण करना है। सरकार इन उद्योगों को काम ब्याज पर ऋण देने का प्रबंधन करेंगी। उद्योगों में कच्चा मॉल खरीदने,मशीनरी खरीदने रोजमर्रा के खर्चो के लिए किया जा सकेंगा।सफल उद्योग नए रोजगार पैदा करेंगे।
Semiconductor Mission 2.0 :सरकार सेमीकंडक्टकर के क्षेत्र में विस्तार करने की योजना बना रही है. Semiconductor Mission 2.0 के तहत बजट 2026 में सरकार ने वैश्विक सेमीकंडक्टर हम बनाने के निर्णय लिया है इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में लगनेवाली चिप की विदेशो पर निर्भरता कम होंगी और भारत सेमीकंडक्टर हब बनने से इस क्षेत्र में उत्पादन, तकनिकी और कौशल को बढ़ावा मिलेंगे।सेमीकंडक्टर क्षेत्र अतिरिक्त 40000 करोड़ का निवेश किया. इससे यह समझ में आता है सरकार विकिसत भारत के लक्ष्य के लिए तेजी से कार्य करने लिए तत्पर है
CMS ( Container Manufacturing Scheme ) : कंटेनर उत्पादन के लिए सरकार ने 10000 करोड़ का प्रावधान किया है.इसे पाँच साल की अवधि में लागु किया जायेंगा.
Support for AVCG Content Creator : बजट 2026-2027 में सरकार ने डिजिटल सामग्री में क्षेत्र पर ध्यान दिया है.सरकार ने डिजटल कंटेंट क्रिएशन शिक्षा के लिए 15000 माध्यमिक स्कूलों में और 500 कॉलेजो में AVCG ( Animation, Visual effect ,Gaming and Comics ) कंटेंट क्रिएशन लैब की स्थापना करने की बजट में पेशकश की है इससे विद्यार्थी एनीमेशन,विसुअल इफ़ेक्ट ,गेमिंग और कॉमिक्स के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है. इस क्षेत्र में 2030 तक लगभग 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता का अनुमान है.
बजट 2026 संक्षिप्त में : Key Features of Indian Union Budget 2026
सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देना
भारतीय टेक्सटाइल्स उद्योगों के लिए मेगा टेक्सटाइल्स पार्क
देश के आर्थिक विकास के लिए MSME उद्योगों को सहायता प्रदान करना
राजकोष घाटा कम करना
मुद्रास्फीति कंट्रोल करना ,आर्थिक और वैश्विक स्थिरता कायम रखना
महात्मा गाँधी ग्राम स्वराज पहल : इस योजना से गावो में बने खादी,हैंडलूम और हाथ से बने कपड़ो के उत्पादन को मजबूत किया जायेंगा और ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार को भी बड़ावा दिया जायेंगा.
फ्यूचर्स और ऑप्शंस की बिक्री पर STT में बढ़ोत्तरी।
विदेश में इलाज और विदेश यात्रा पर टीसीअस में कटौती
कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों के इलाज और उन दवाइयों को सस्ता करना
कंटेंट क्रिएशन जैसी शिक्षा को स्कूलों और कॉलेजों में स्थान देना
रेलवे और इंफ़्रा,क्षेत्र दुर्लभ खनिज खनन,अनुसंधान और उत्पादन में बढ़ावा देना
इनकम टैक्स स्लैब में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं.
विस्तार से बजट को समझने ने लिए इन लिंक पर क्लिक करे https://www.indiabudget.gov.in/
इस पोस्ट में हमने वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए सरकार द्वारा पेश किये बजट के मुद्दों का विस्तार से विश्लेषण किया है.उमीद है इस पोस्ट से मिली जानकारी आपके लिए उपयोगी हो. Budget 2026 हिंदी में जानकारी शेयर करने पर पोस्ट में गलतियां या किसी भी प्रकार के सुझाव हो तो हमे कमेंट या मेल से संपर्क करे.
Read more :
Accounting Tips For Accountant
Golden Rules of Accounting in Hindi
How to create stock item,stock groups and units of measures in tally
नेट बैंकिंग क्या है ? नेट बैंकिंग का उपयोग कैसे करे ?