स्कूल की पढाई समाप्त होने के बाद हमारे सामने शिक्षा क्षेत्र में चयन करने का समय होता है अब हमे ये निर्णय लेना होता है की हम अपने जीवन की धारा को किस और ले जाना चाहते है हमारे सामने कई विकल्प होते है कला, वाणिज्य,विज्ञान और भी अन्य विकल्प.इसलिए इस पोस्ट में हम Career advice for students after 10th and Career tips hindi,Career advice 2026 के बारे में में जिक्र करेंगे .

Best Career Guidence in hindi 2026
प्रत्येक विधार्यी की रूचि और लक्ष्य अलग अलग होते है.हर कोई अपने पसंदीदा विषय में अच्छे मार्क्स से उत्तीर्ण होता है.व्यापार,प्रबंधन,गणित में रूचि रखने वाले तथा संख्याओ की गणना और विश्लेक्षण करनेवाले विधार्थी बिज़नस,मैनेजमेंट और लेखाकार (Accountant ), चार्टर्ड अकाउंटेंट CA ( Chartered Accountant ) जैसे पद के लिए अग्रसर हो सकते है.विज्ञान में रूचि देने वाले विधार्यी डॉक्टर,फार्मासिस्ट,चिकित्सा अथवा दावा प्रतिनिधि (M.R ),नर्स स्टाफ के पद का कार्य भार संभाल सकते है इसके अलग और भी कई क्षेत्रो में आगे बढ़ सकते है जीवविज्ञान,रसायन विज्ञान, साइंटिस्ट, जैसे चुनौतिपूर्ण क्षेत्रो में अपना योगदान दे सकते है. इसी तरह कला के क्षेत्र में भी विद्यार्थी अपना करियर बना सकते है.जिन विद्यार्थियों की भाषा अध्ययन,भूगोल,समाजशास्त्र,इतिहास ,राजनीती जैसे विषयो में रूचि होती है उनके लिए कला की श्रेणी में अपना कैरिअर बनाने के कई विकल्प मिलते है.कला के चयन से विद्यार्थी लेखक, शिक्षक, वकील और सामाजिक कार्यो में अग्रसर हो सकते है.
सही निर्णय कैसे ले ?
अब हम ये तो जान चुके है की किसी फील्ड में क्या अवसर मिलते है.लेकिन फिर भी विद्यार्थी निर्णय लेने में सक्षम नहीं होते.बहुत कम विद्यार्थी होते है जो द्रढ़ निश्चयी और संकल्पवान होते है.लेकिन अन्य विद्यार्थी जीवन के ऐसे समय में असमंजस में पड़ जाते है.इसलिए विद्यार्थी करियर में सही निर्णय कैसे ले ? इस बारे में बात करना जरुरी है.
- कैरिअर मार्गदर्शन के लिए हमे अनुभवी लोगो से वार्तालाप करना चाहिए. अपने माता पिता से,शिक्षको से या अपने सीनियर विधार्थियों से जानकारी हासिल कर करना चाहिए और उनसे सुझाव लेना चाहिए.
- अपनी रूचि के विषयो पर विश्लेषण करना चाहिए जिस विषय में अधिक रूचि हो और उसे सीखने में मानसिक तौर पर सामर्थ्य हो तो उससे जुड़े करिएर में आगे बढ़ना चाहिए.
- मार्गदर्शन केवल मानव बुद्धिमता से ही नहीं कृतिम बुद्धिमता( AI) से भी लिया जा सकता है.करियर से जुड़े सवालो के जवाब हम Chatgpt, perplexicity AI जैसे AI से भी ले सकते है
सही निर्णय लेना क्यों जरुरी है ? – Career advice for students
- किसी फील्ड का चयन करने का अर्थ है हम अपना कीमती कीमती जीवन इस फील्ड में में देना चाहते है हमारे जीवन का सबसे ज्यादा समय इसी श्रेणी कार्य करते हुए में व्यतीत होंगा.
- शिक्षा, स्वास्थ्य,रिश्ते यात्रा सबकुश पैसे के साथ ही मजबूत होते है और जब हम शिक्षित होकर अपना कार्य प्रारंभ करते है तो उसी से पैसा आता है.इसलिए हमे फील्ड का चयन करते समय अपनी आय पर भी विचार करना चाहिए.पैसे होंगा तो ही व्यव, निवेश और सुरक्षा का प्रबंधन किया जा सकेंगा.
- सफलता मेहनत से मिलती है किसी भी फील्ड में अपनी पूरी मेहनत देनी चाहिए.हमे औसत मार्क्स के लिए मेहनत नहीं करना चाहिए.क्योकि आज के समय में औसत से काम नहीं चलता है. औसत मार्क्स से विषयो में पास तो हो सकते है लेकिन जिंदगी औसत परिश्रम और औसत ज्ञान से ज्यादा माँग करती है. औसत ज्ञान अर्जित करनेवाला विद्यार्थी भविष्य में मिलनेवाले अवसरों को पाने में असक्षम होता है.
- अगर आपने 5 साल किसी साल गलत फील्ड मे दे दिए और आपको बाद में समझ में आये की आपको किसी और फील्ड में मेहनत करनी चाहिए तो आपका बहुत सारा समय व्यर्थ हो जाता है इसलिए सही चयन करके ही आगे बड़े. दोस्त इस फील्ड में जा रहे है और मुझे भी ये ही करना चाहिए या रिश्तेदार कह रहे है ये सोचकर गलत फैसला ना ले.जिंदगी आपकी निर्णय भी आपका ही होना चाहिए. अगर आप निर्णय नहीं ले पा रहे है तो आपके निर्णय कोई और ले लेंगा
- विद्यार्थी जीवन में प्राथमिकता पढाई ही होती है इसलिए थ्योरी के साथ साथ प्रैक्टिकल ज्ञान पर भी ध्यान देना चाहिए केवल अच्छे मार्क्स लाकर पास होना उद्देश्य नहीं होना चाहिए.शिक्षा की जीवन के हर पहलू मेंआवश्यकता होती है.
- कुश विद्यार्थियों में ज्ञान साझा करने की रूचि होती है वो अपने साथ दुसरो को भी सिखाने की इस कला को अवसर बना सकते है इसके अवसर पर शिक्षक बनने के लिए खुद को तैयार कर सकते है.स्कूल और कालेज में शिक्षक बनना भी चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन शिक्षा केवल स्कूल और कालेज तक ही सिमित नहीं है डिजिटल युग ने ज्ञान को किसी भी समय 24X7 उपलब्ध करा दिया है.शिक्षक ऑनलाइन क्लासेस ले सकते है.रिकार्डेड कोर्स प्रदान कर सकते है.खुद की वेबसाइट पर,प्ले स्टोर पर एप्लीकेशन बना करा या ज़ूम एप्प के माध्यम में क्लास ली जा सकती है.और सबसे आसान और फ्री प्लेटफार्म यूट्यूब है.यूट्यूब पर चैनल बनकर भी एजुकेशनल विडियो अपलोड कर सकते है.
- आज के समय में इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन बिज़नस बड़े पैमाने पर हो रहा है इसमें डिजिटल मार्केटिंग,विडियो क्रिएटर और और data अनालायसिस जैसे टास्क की मांग भी बहुत बढ़ गयी है.विध्यार्यो को इस बारे में भी अवगत होंगा चाहिए ऑनलाइन मार्केटिंग,सोशल मीडिया पेज मैनेज,कंटेंट को प्रमोट करना,विडियो एडिटिंग,आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस जैसे टॉपिक पर स्टडी करना चाहिए.
- AI इंसानो को रिप्लेस करने में भी सक्षम हो रहा है AI की वजह से कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की छटनी करती जा रही है ( जैसे आय टी क्षेत्र की टीसीएस,इनफ़ोसिस ई कामर्स क्षेत्र की कंपनी अमेज़न कंपनी) क्योंकी AI एम्प्लोयी cost को कम करता है और मार्किट में कंपनीयां अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिए AI का इस्तेमाल कर रही है कंपनिया गलत नही है यही वक़्त की मांग है इसलिए अपनी करिअर AI को ध्यान में रखकर बनाना चाहिए और समय के साथ अपग्रेड होना चाहिए.AI का दौर ही हमे समझा रहा है की हमारे लिए निर्णय गलत नहीं होने पर भी हम वर्त्तमान में अपने अनुभवों के साथ survive नहीं कर पाते क्यों AI के काम की तकनीक ही बदल दी है जिस काम को करने में घंटो लगते है उसे मिनटों में भी किया जा सकता है.इस लिए हमे बदलते वक़्त और आधुनिक तकनीकियो के साथ खुद को अपग्रेड करना होंगा.
FAQ :Career advice QNA
Q-क्या अपने करियर के लिए दुसरो से सलाह लेना चाहिए ?
A-हाँ.सही करियर चुनने के लिए अनुभवी लोगो से सलाह लेना उचित है.
Q-क्या 10वीं,12वीं के बाद पढाई जारी रखना जरुरी है?
A-है शिक्षा सफल जीवन का आधार है.इसे केवल 10 वीं या 12वीं तक सिमित नही रहना चाहिए.
Q-क्या गलत करियर चुनने के बाद किसी दुसरे करियर में दोबारा प्रयास करना चाहिए?
A-हाँ.गलत करियर में होने का एहसास होना और सही वक्त पर सही करियर में प्रारंभ से प्रयास करना उचित निर्णय है.
Q-क्या AI युवाओ के करियर को बर्बाद कर देंगा?
A-नही AI कितना भी सक्षम क्यों न हो उपयोग तो इंसान ही करेंगे.अगर हम ऐसी फील्ड में है जिसमे AI का उपयोग करके काम को आसान किया का सकता है तो हमें AI के साथ काम करना सीखना होंगा.
Q- क्या हमे शिक्षा अच्छी जॉब पाने के लिए ही करनी चाहिए?
A-शिक्षित व्यक्ति के सामने कई अवसर होते है वो चाहे हो किसी बड़ी कंपनी के बड़े पद पर कर्मचारी के तौर पर काम कर सकता है या छोटी कंपनी प्रारंभ कर मालिक बनकर काम कर सकता है.ये उसकी शिक्षा,लगन और मेहनत पर निर्भर करता है.
इस पोस्ट में हमने Career Advice से जुड़े कई मुद्दों पर बात की है जो विद्यार्थियों को करीअर मार्गदर्शन के लिए सहायक हो सकते है.उमीद करते है पोस्ट में दी गयी जानकारी पाठको के लिए महत्वपूर्ण हो.अगर पोस्ट अच्छी लगे तो इसे शेयर करना न ले इस पोस्ट में दी गयी जानकारी में कोई त्रुटी या कोई सुझाव जिससे आप हमे अवगत कराना चाहते है तो कमेंट करके जरूत बताये.या हमे ईमेल tallyadvice@gmail.com के माध्यम से संपर्क करे
Read More :
Golden Rules of Accounting in Hindi