वर्ष 2025 में एक शब्द जो आपने बार बार सुना होंगा जिसने पुरे विश्व की आर्थिक गतिविधियों में हलचल पैदा कर दी.वो शब्द है टैरिफ. डोनाल्ट ट्रम्प जब अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो उन्होंने अपने नए कार्यकाल में टैरिफ निति को ज्यादा महत्व देते हुए कई देशो पर टैरिफ लगाया.इसमें वो भी देश शामिल रहे जो नाटो संघठन के सदस्य है.इसी वजह से कई देशो की अर्थव्यवस्था में हलचल पैदा हो हो गयी.इस हलचल और अस्थिरता की वजह केवल टैरिफ लगना नहीं था.बल्कि अनुचित दरो पर टैरिफ लगाया जाना था.

अमेरिका ने लगाया भारत पर टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाथ में टैरिफ चार्टलेकर कई देशो लगनेवाले टैरिफ दरो को साझा किया. अमेरिका बहुत बड़ा उपभोक्ता बाजार है.और अमेरिका में आयत होनेवाली वस्तुओ पर टैरिफ लगने पर जो भी देश अमेरिका के बाज़ार में अपना मॉल बेचेंगा उसे उस माल पर अमेरिका की तय की गयी दर पर टैरिफ देना होंगा.इससे अमेरिका में उस देश की वस्तुएँ महँगी हो जायेंगी.इसका असर भारत पर भी पड़ा.अमेरिका ने भारत से ट्रेड डील करने के लिए कठोर शर्ते राखी जैसे रूस से तेल खरीदना बंद करना.और अमेरिका के लिए भारत के डेरी प्रोडक्ट मार्किट और कृषि क्ष्रेत्र को खोलना.दोनों ही शर्ते कठिन रही इस बिच भारत और अमेरिकी प्रतिनिधियो के बिच ट्रेड डील पर मीटिंग और बातचीत तो चलती रही पर निर्णायक नहीं हो रही थी ऐसे में भारत पर रुसी तेल खरीदकर रूस युक्रेन युद्ध में रूस को आर्थिक मदद करने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ (25% टैरिफ और 25% पेनाल्टी )लागु कर दिया.ऐसे समय में भारत पर सबसे बड़ा संकट अपने देश के हितो का ध्यान रखते हुए अमेरिका के साथ Bharat America trade deal सफल ट्रेड डील करना था.
क्या भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगेंगा ?
सफल ट्रेड डील – Bharat America Trade Deal Success
भारत ने ऐसे निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं की.और ना ही ट्रंप की जी हुजूरी.भारत एक लोकतांत्रिक देश है किसी के दवाब में निर्णय लेना या किसी पर दबाव डालना ये भारत की संस्कृति में नहीं है.इस बिच यूरोप के साथ भारत की ट्रेड डील पर भी बाते होने लगी.और 26 जनवरी 2026 के दिन भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय यूनियन की लीडर शामिल हुई और ट्रेड डील पर भी चर्चा हुई इस वार्ता में दोनों पक्षों में ट्रेड डील पर सहमती बनी और 27 जनवरी 2026 को ट्रेड डील की घोषणा हुई. इसे Mother of All Deal कहा गया.इस डील से भारत और यूरोप के बिच व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है और दोनों देशो के लिए नए बाज़ार खुलने के अवसर बन सकते है.
ट्रेड डील कैसे हुई ?
इस बिच एक और अच्छी खबर जिसका लंबे समय से भारत को इंतज़ारथा वो आ ही गयी फरवरी 2026 में अमेरिका और भारत के बिच भी ट्रेड डील पर सहमती बनी और फाइनली भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ कम होकर 18% हुआ इसमें 25% रेसिप्रोकल टैरिफ को 18% किया गया और 25% पेनल्टी को भी हटाया गया और अमेरिका की कुश शर्तो पर भारत की सहमति बनी. इससे रूस से तेल कम खरीदना और अमेरिका से अधिक मात्रा में तेल आयत करना शामिल है.हालाकिं इसमें कुश हद तक अमेरिका को भारत के कृषि क्षेत्र में भी एंट्री मिली है ये अमेरिका के लिए बहुत फायदेमंद है कहते है कुश पाने के लिए कुश खोना पड़ता है.ट्रेड डील भारत के हितो को ध्यान में रखते हुए ही की गयी है.इससे लम्बे समय से चल रही अस्थिरता पर रोक लगी है.अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन काल पर हुई वार्ता में ट्रेड डील हुई.
500 बिलियन डॉलर पर विश्लेषण :
दरअसल अमेरिका ने फैक्टशीट में लिखा था भारत कुश वर्षो में भारत अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर का सामान खरीदेंगा.इसका अर्थ यह था की ये भारत का पक्का वादा है.बाद में, भारत के आपत्ति जताने पर फैक्टशीट में बदलाव किया गया और और अब लिखा गया है कि भारत 500 बिलियन डॉलर के व्यापार का इरादा रखता है
कृषि उत्पादों पर फैक्टशीट में बदलाब : भारत ने टैरिफ डील में संवेदनशील कृषि और डेरी उत्पादों को ट्रेड डील से पूरी तरह बाहर रखा है और कुश उत्पादों पर भारत में अमेरिका को अनुमति दी है जैसे सोयाबीन तेल,ड्राई फ्रूट्स ,ताजे और प्रोसेस्ड फ्रूट और भी कुश अन्य उत्पादों पर टैरिफ कम किया गया लेकिन अमेरिका ने फैक्टशीत में इस उत्पादों के साथ कुश दाले ( Certain pulses ) शब्द जोड़ दिया जिसे भारत के आपत्ति जताने पर बाद में हटाया गया.भारत ने मुख्य कृषि उत्पाद जैसे गेहूं,दाले,चावल,मक्का,बाजरा,दूध और दूध से बने प्रोडक्ट,इत्यादि को ट्रेड डील को पूरी तरह से बाहर रखा गया है.
भारत पर कब और कितना टैरिफ लगा ?
फरवरी 2026 में भारत अमेरिका ट्रेड डील सफल हुई लेकिन ये इतना आसान नहीं था इसलिए ये जानना भी आवश्यक है की अमेरिका ने भारत पर कब कब और कितना टैरिफ लगाया.
05 अप्रैल 2025 : अमेरिका ने सभी देशो पर 10% टैरिफ लगाया.इसमें भारत पर भी 10% टैरिफ लागु हुआ.
07 अगस्त 2025 : 07 अगस्त 2025 के दिन अमेरिका ने भारत पर 25% reciprocal tariff लगाया.इससे पहले अमेरिका ने 9 अप्रैल को भारत पर 26% reciprocal टैरिफ लगाने की घोषणा की.सफल वार्ता न होने पर इसे 90 दिनों के लिए स्थगित क्या.
27 अगस्त 2025 : 25% टैरिफ के बाद अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ पेनल्टी लगाया.इसका कारण अमेरिका ने भारत कर रूस से तेल खरीदना और अमेरिकी नीतियों के खिलाफ जाना बताया.इससे भारत पर कुल 50% टैरिफ लागु हुआ.
07 फरवरी 2026 : 07 फरवरी 2026 को ट्रेड डील सफल होने के बाद अब भारत पर 18% टैरिफ तय हुआ है.
इस तरह भारत और अमेरिका के बिच द्विपक्षीय ट्रेड डील सफल हुई.पोस्ट में Bharat America Trade deal 2026 पर जानकरी दी गई है दी गयी जानकारी में यदि किसी प्रकार की त्रुटी या पोस्ट के बारे में कोई सुझाव चाहे तो हमे कमेंट या ईमेल के माध्यम से संपर्क करे.
Read More
केंद्रीय बजट 2026 की विस्तार में जानकारी
कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के आसान तरीके