
टैली सॉफ्टवेर के साथ काम करते समय किसी भी समस्या के समाधान के लिए हम tally online support का उपयोग कर सकते है|सॉफ्टवेर प्रदान करने वाली कंपनीयां सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां होती है इन कंपनियों का काम ही होता है सेवा प्रदान करना | टैली कस्टमर को ऑनलाइन सॉफ्टवेर प्रदान करता है| सॉफ़्टवेयर का कोई मूल्य नहीं होती |सॉफ़्टवेर की सेटअप फ़ाइल टैली की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है लेकिन टैली में कार्य करने ले लिए हमे टैली कंपनी से लाइसेंस लेना जरुरी है|बिना लाइसेंस के टैली केवल एजुकेशनल मोड़ में ही चलेंगा | ये पोस्ट उन लोगो के लिए है जिनके पास टैली का लाइसेंस है क्योकि टैली सपोर्ट टैली के लाइसेंस यूजर को ही मिलता है| ( यदि कोई सामान्य जानकरी के लिए संपर्क करता है टैली लाइसेंस या रेनुवल का मूल्य जानने के लिए तो ऐसे सवाल बिना लाइसेंस के भी जान सकते है )
Tally Online Support Kaise Le ? टैली सपोर्ट के माध्यम क्या है ?
टैली सपोर्ट कैसे ले सकते है इसके लिए हमे ये जानना है कि टैली सपोर्ट एग्जीक्यूटिव से संपर्क करने के कौन कौन से माध्यम है जिनसे हम सॉफ्टवेअर और एकाउंटिंग से जुडी समस्या का समाधान पा सकते है|टैली से सहायता प्राप्त करने से पहले हमे ये जानना भी जरुरी है की हम किस माध्यम से कम समय में अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है|
टैलीसलूशन सयाहता वेबसाइट:
टैलीसोलुशंस कंपनी की एक आधिकारिक वेबसाइट है help.tallysolutions.com जहां पर टैली सॉफ्टवेयर (टैली ईआरपी 9 या टैलीप्राइम) से जुड़े बहुत सारे लेख उपलब्ध हैं | यहाँ अकाउंटिंग, इन्वेंटरी और टैली सॉफ्टवेयर में काम करने के निर्देशात्मक लेख भी उपलब्ध है | इस वेबसाइट के माध्यम से आप निम्न चीज़ें कर सकते हैं:
- मार्गदशन लेख – अकाउंटिंग, इन्वेंट्री, टैक्सेशन से जुड़े लेख।
- सॉफ्टवेयर फीचर्स समझना – टैली के विभिन्न फीचर्स जैसे Vouchers, Reports,Fiancieal data dashboard ,Tally definition Language, Payroll ,Audit आदि।
- समस्या का समाधान ढूंढना – सामान्य सॉफ़्टवेयर त्रुटियाँ और उनके समाधान।
- Updates और न्यू फीचर्स – टैली के नए वर्ज़न और उनके फीचर्स की जानकारी।टैली अपने नए वर्ज़न और अपडेट फीचर्स के बारे इस वेबसाइट पर लेख प्रकाशित करते है |
- टैली चैट : टैली सॉफ्टवेर से जुडी किसी भी समस्या के समाधान के लिए हम टैली एग्जीक्यूटिव से चैट करके अपने सवाल या समस्या का समाधान पा सकते है |
टैली से चैट कैसे करे ? टैली एक्सपर्ट से संपर्क करने का तरीका
- टैली से चैट करने के लिए टैली की ऑफिसियल वेबसाइट tallysolutions.com पर जाये |
- Let’s Chat पर क्लिक करें। (Website के नीचे हिस्से में दाएँ कोने में Let’s Chat का विकल्प उपलब्ध है।)
- अब Chat with an Expert पर क्लिक करें।

यहाँ पर आपको अपना नाम ,मोबाइल नंबर और इमेल आय डी दर्ज करके Send पर क्लीक करना है | अब सपोर्ट एग्जीक्यूटिव आपके सवालो के जवाब देने के लिए जल्द ही हाजिर होंगे | एक्सपर्ट से जवाब पाने के लिए अपनी समस्या का क्लियर वर्णन करे| सवाल के साथ स्क्रीनशॉट या इमेज भी अटैचमेंट में दे सकते है | टैली एक्सपर्ट किस प्रकार सहायता करते है सबसे पहले वो यूजर का टैली सीरियल नंबर पूछने है सीरियल नंबर साझा करने पर एक्सपर्ट आपकी समस्या के बारे में पूछते है | यूजर द्वारा का समाधान टेक्स्ट मेसेज के माध्यम से दिया जाता है। और यदि किसी कारण टैली प्रतिनिधि सपोर्ट करने में असफल होते है तो वो आपको अपने सीनियर एग्जीक्यूटिव से बात करवाते है इसके लिए वो आप समय लेते है और कुश घंटो बाद आपको टैली सपोर्ट से कॉल आता है जिसमे वो आपकी समस्या को समझकर उसका समाधान बताते हैं। है टैली से चैट करने पर टिकेट आयडी तैयार होती है जिससे आप आपकी चैट अधूरी रह जाती है तो reconnent कर अपनी टिकेट आयडी बताकर उसी चैट के विषय पर आगे चर्चा कर सकते है.
Tally online support के लिए Control Centre का उपयोग
अपनी query का समाधान पाने के लिए आप Support Center का उपयोग कर सकते हैं, इसके लिए दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करें।
- गूगल या किसी भी ब्राउज़र में tallysolutions.com ओपन करें।।अपने Tally अकाउंट में लॉगिन करने के लिए Tally.NET ID का उपयोग करें।
इसके लिए tallysolutions.com पर Log in पर क्लिक करें। - अब Tally.NET ID भरें और पासवर्ड दर्ज करके Login करें।
- लॉगिन करने के बाद, अपनी Account ID पर क्लिक करें।”
- बाएँ तरफ़ Control Centre मेन्यू पर क्लिक करें।”
- अब यहाँ पर ‘My TallyCare’ पर खोजें और उस पर क्लिक करें।”
- “My TallyCare में Create New Ticket पर क्लिक करें।
Sent to: यहां पर टैली सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड लिखा होता है
Subject: यहां Query संबंधित विषय जैसे GST Report Error ,Voucher Entry Problem ,ete
Discrpription: यहाँ अपने प्रश्न या समस्या का विवरण लिखें और यदि आवश्यक हो तो क्वेरी से संबंधित Screenshot भी जोड़ सकते हैं इसके लिए अटैचमेंट पर क्लिक करें अपने सिस्टम से फ़ाइल चुनें और अटैचमेंट जोड़ें।
फाइनली पर क्रिएट बटन पर क्लिक करें।
अब इस प्रकार संदेश प्रदर्शित होगा।
Ticket create successfully. Ticket no is ….
इसमे टिकट नंबर दिया गया है टिकट नंबर के आधार पर हम कभी अपनी क्वेरी का स्टेटस और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Tally Toll Free Number क्या है और Tally Executive से संपर्क कैसे करें?
टैली से संपर्क करने के लिए टोलफ्री नंबर है 1800 425 8859 “यदि Toll-Free Number बदल जाता है, तो कॉल करने पर voice message के माध्यम से वर्तमान नंबर की जानकारी प्राप्त होती है।इस विषय में अधिक जानकारी के लिए दी गयी लिंक पर क्लिक करें |
ईमेल के माध्यम से सहायता प्राप्त करे
- यदि आप Tally उपयोगकर्ता हैं, तो आप Tally से ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- अपने ईमेल अकाउंट में लॉग इन करें।
- Compose Mail पर क्लिक करें।
- Recipients में Tally Support की ईमेल आईडी दर्ज करें।support@tallysolutions.com
- Subject लिखें: इससे संबंधित प्रतिनिधि को संदेश समझने में आसानी होगी।
- Message : Message में अपनी क्वेरी लिखें और साथ में संभव हो तो अटैचमेंट भी जोड़ें।
Email kya hai ? Email ke fayde aur nuksan
Why Tally online support ? टैली ऑनलाइन सपोर्ट का उपयोग क्यों करना चाहिए ?
- Tally online support का माध्यम से हम डायरेक्ट टैली कंपनी के प्रतिनिधी से वार्तालाप कर सकते है इससे टैली पार्टनर से PAID Annual Support Service लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती |
- टैली एक्सक्यूटिव से चैट करने पर फुल लेंथ मैसेज में अपनी क्वेरी बता सकते हैं और अटैचमेंट जोड़कर सॉफ्टवेयर में कहां समस्या आ रही है स्क्रीनशॉट में मार्क करके उन्हें बता सकते हैं
- टैली एग्जीक्यूटिव से बात करने के लिए अधिक समय तक प्रतीक्षा नहीं करना पड़ता है।
- सपोर्ट के माध्यम होने से टैली उपयोगकर्ता अपनी सुविधा से बेस्ट सपोर्ट का चयन कर कर सकते हैं यदि किसी कारण कम्युनिकेशन डिस्कनेक्ट हो जाता है, तो टैली एग्जीक्यूटिव स्वयं कॉल करते हैं। यह सुविधा वर्तमान में बहुत अच्छी है। भविष्य में यदि कंपनी अपने क्लाइंट्स को ऐसे ही इंस्टेंट सपोर्ट देती है, तब भी यह समाधान का महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा।
- Ticket Raise: आपने टैली में अपनी समस्या के समाधान के लिए जो प्रश्न दर्ज किया है, उसके आधार पर टैली एक Ticket ID तैयार करती है। इस Ticket ID के माध्यम से हम अपने Control Center में उसकी स्थिति (Pending या Clear) देख सकते हैं।
- टैली प्रतिनिधी का प्रोफेशनल व्यवहार टैली यूजर के साथ आदर्श कम्युनिकेशन |
टैली एआई चैटबूट से सहायता ले?
अगर आप चाहते हैं कि एआई वेबसाइट की तरह ही टैली भी आपके सवालों के जवाब दे. तो टैली वेबसाइट के एआई चैटबूट का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके लिए help.tallysolutions.com पर जाएं
- Tara पर क्लिक करें। (Website के नीचे हिस्से में दाएँ कोने में Tara ( AI assistant का विकल्प उपलब्ध है।)
- Tara Tally की AI Assistant (Chatbot) है। आप Tara से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और सेकंडों में जवाब पा सकते हैं। साथ ही, यहाँ आपको Step-by-Step Guide भी मिलती है, जिससे हर प्रक्रिया आसानी से समझी जा सकती है।
Tally Whatsapp Support
- हर मोबाइल उपभोक्ता के मोबाइल में Whatsapp App होता है टैली यूजर अपने सवालों को whatsapp पर भी पूछ सकते है |
- टैली के whatsapp नंबर को अपने मोबाइल में सेव करें |
- अब टेक्स्ट में Hi सेंड करें |
- रिप्लाई में टैली से आपको एक लिस्ट प्राप्त होंगी | लिस्ट में से आपका सवाल किस विषय में है उस श्रेणी पर क्लिक करना है | यहाँ आप chat with an expert पर क्लिक करे | इससे आप टैली प्रतिनिधि से जुड़ जायेंगे.
Friquently Asked Questions ( FAQ )
क्या टैली सपोर्ट के लिए लाइसेंस नंबर होना जरुरी है ?
हाँ. टैली यूजर को सपोर्ट प्राप्त करने ले लिए लाइसेंस नंबर होना जरुरी है
क्या टैली erp 9 और प्राइम दोनों के लिए सपोर्ट लिया जा सकता है?
यदि टैली ग्राहक अभी भी टैली ERP9 का उपयोग कर रहे है तो वो टैली ERP9 के लिए भी सपोर्ट ले सकते है.
क्या टैली सपोर्ट में सभी क्वेरी का सौलुशन प्राप्त हो जाता है ?
टैली सॉफ्टवेर की फीचर्स के सभी क्वेरी का समाधान प्राप्त हो जाता है कुश प्रोब्लम हो सकता है जिनक फ्यूचर अपने में समाधान मिल जाये इनसे लिए हमे आनेवाले अपडेट तक इंतजार करना पड़ता है.जैसे यदि आप ऑटो बैकअप चाहते है इसके लिए आपके पहले टैली सपोर्ट से संपर्क किया तो हो उसके लिए आपको इंतजार होंगा टैली प्राइम 7.0 तक .जैसे टैली प्राइम में कनेक्टेड बैंकिंग की फीचर है और आपकी बैंक अभी टैली की कनेक्टेड बैंकिंग लिस्ट में नहीं है तो टैली प्रतिनिधि आपको आनेवाले अपडेट पर जानकारी दे सकते है.
क्या टैली एग्जीक्यूटिव बैंकिंग डिटेल ले सकते है?
नहीं.टैली का कोई भी प्रतिनिधि आपके बैंक का पासवर्ड,कार्ड नंबर,नेटबैंकिंग आय डी नहीं ले सकते है सपोर्ट के लिए इस प्रकार की जानकारी की जरुरत नहीं पड़ती हैं |
तो फाइनली हमने Tally online support और टैली सपोर्ट के सभी विकल्पों को आसानी से से समझा | उमीद है ये पोस्ट आपके लिए उपयोगी रही | अगर आपने इस पोस्ट से कुश अच्छा सीखा तो facebook और अन्य सोकल मीडिया अपर इसे शेयर करना न भूले | यदि आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव हो तो हमे कमेंट या ईमेल करके जरुर बताये.
Read more :