भारत में त्योहारों में एक अलग ही जोश होता है त्यौहार चेहरे की मुस्कान और रिश्तो पे अपनापन भर देते है.इन्ही त्योहारों में से एक है दीपावली. दीपावली जिसे दिवाली और दीपोत्सव भी कहा जाता है. हर भारतीय को इस त्यौहार का महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक मान्यताओ के बारे जानना चाहिए.उत्सव के आनंद के साथ उत्सव का ज्ञान भी होना आवश्यक है पोस्ट Top 10 lines on Diwali में दीपावली पर विशेष जानकारी शेयर की गयी है

दिवाली पर 10 लाइन – दिवाली पर मत्वपूर्ण जानकारी
- इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा और गजेश जी की पूजा की जाती है.पूजा में दूध ,पताशे,अनाज और फल,मिठाइयाँ आदि
- अनेक प्रकार के व्यंजन और मिठाइयाँ बनाई जाती है.
- बाजार चमकने लगते है लोग दिवाली के इस मौके कर नए वस्त्र पहनते है खरीदारी करते है
- घरो में दफ्तरों में साफ सफाई की जाती है कहा जाता है दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी का आगमन होता है
- कहा जाता है 16108 कन्याओ को नरकासुर के बंधन से मुक्त किया था .इसे नरकचतुर्थी भी कहा जाता है
- इस दिन भिन्न भिन्न प्रकार के फटाके जलाकर त्यौहार का आनंद लिया जाता है.
- बड़ो के आशीर्वाद और शुभकामनाओ के साथ त्यौहार मनाया जाता है.
- सिख समाज में दीपोत्सव मानाने का भी विशेष महत्त्व है. सीखो के छठे गुरु, गुरु हरगोविंद सिंह जब ग्वालिअर के किले जहाँगीर के कैद से 52 राजाओ से बाहर आये थे तो सिख समाज ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था.सिख समाज में इसे बंदी छोड़ दिवस कहा जाता है.
- प्रभु श्रीराम रावन का वध कर जब अयोध्या लौटे तो अयोध्या वासियो उनके आगमन की ख़ुशी में दीपक जलाये.और तब से हिन्दू धर्म में इस इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है
- आस्था, विजय,स्वतंत्रता,और बुराई पर अच्छाई की जीत का ये त्यौहार भारत में नहीं विश्व के कई देशो के मनाया जाता है.
- अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में लाखो दीपक जलाये जाते है त्यौहार के दिन लेजर लाइट शो से उत्सव से जुडी झाकिया दिखने को मिलती है
सदियों से भारत आध्यात्म और संस्कृति की द्रष्टि से विश्व को शांति का परिचय देता है.लाखो दीप प्रज्वलित कर भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ दुनिया को शांति,सद्भाव और प्रेम का परिचय देता है .लाखो दियो की रौशनी बुराई पर अच्छाई की जीत का परिचय देती है
दिवाली का त्यौहार मानाने के साथ साथ कुश सावधानियां भी रखनी चाहिए.
पावन पर्व दीपावली के इन पांच दिनों में शहरों,बाजारों गलियों में भीड़ रहती है और ऐसे में समझदारी से गाड़िया चलानी चाहिए .इस बात का ख्याल रखना चाहिए की बच्चो और बुगुर्गो का ख्याल रखा जाये.हर गली में पटाखे जलाये जाते है.इससे किसी को नुकसान न हो इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए.माँ बाप को पटाखे जलाते वक़्त बच्चो के साथ रहना जरुरी है.पताके खुली जगत में जलाये घर के अंदर या छोटी जगहों पर बिल्कुल भी नहीं. ये छोटी छोटी बाते हमारे जीवन काम आती है .अगर आप प्रकृति के करीब रहते है जैसे जंगलो,पहाड़ो के पास तो पटाके कम प्रदुषण और कम ध्वनि के ही जलाये. जिससे पंछियों और जानवरों को नुकसान न पहुने.
दिवाली पर कुश अच्छी बाते : Dipawali par Aachi Baate
दीपावली पर माँ बाप के पैर छुकर आशीर्वाद ले और उन्हें दीपावली की शुभकामनाए दे.
हर किसी से मधुर व्यवहार करे.
प्रभु श्रीराम के आदर्शो का पालन करे.
किसी से नाराजगी न रखे .हर रिश्ते का सम्मान करे .
इस दिवाली अपने मन के अंधकार में ज्ञान का दीपक जलाये.अपने अंदर के अवगुणों और बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प ले
हमेशा प्रसन रखो क्यों मन अगर प्रसन्न है तो हर दिन दिवाली है .
आपको और आपके परिवार को दीपावली किस शुभकामनाएं. हैप्पी दिवाली
इस लेख 10 lines on diwali दीपावली पर महत्व जानकारी दी गयी.इस लेख से सम्बंधित कोई सुझाव या विचार शेयर करना चाहे तो कमेंट या ईमेल के जरिये हमसे संपर्क करे है आप tallyadvice@gmail.com पपर मेल कर सकते है.
Read More :
Happy Diwali 2022 दिवाली कब और क्यों मनाते है
Mahadev status 2 line ,Mahadev shayari in hindi