
अकाउंटिंग की भाषा में वित्तीय वर्ष (Financial Year) 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31 मार्च को समाप्त होता है। किसी भी अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में कार्य करते समय, नए वित्तीय वर्ष के प्रारंभ पर Financial Period को बदलना आवश्यक होता है। इससे सभी प्रविष्टियाँ वर्तमान वित्तीय वर्ष में दर्ज होती हैं तथा सभी खातों के ओपनिंग बैलेंस 1 अप्रैल से अपने आप प्रदर्शित होते है
टैली क्या है ? टैली में कंपनी कैसे बनाते है ?
यह पोस्ट विशेष Tally Beginners के लिए है।इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Tally Prime में वित्तीय वर्ष कैसे बदलते हैं? टैली प्राइम में एकाउंटिंग पीरियड,Financial Year कैसे बदलते है | बहुत से computer operators और टैली डाटा एंट्री विद्यार्थी , जो Tally में काम करते हैं, मार्च महीने के अंत में सोचते हैं कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होगा, तो नए साल में कैसे shift करेंगे ?इस पोस्ट में इसी बारे में जानकारी दी गयी है |
Tally Prime में Current Period सेट करने की प्रक्रिया को जाने
- सबसे पहले Tally Prime में अपनी कंपनी ओपन करें।
- Gateway of Tally स्क्रीन पर जाएं।
- कीबोर्ड से Alt + F2 बटन दबाएं (Change Period ऑप्शन खुलेगा)।
- अब यह तारीख दर्ज करे :
- From में तारीख डालें:31/03/2026
- To में तारीख डालें: 31/03/2027
- Enter दबाएं।
इस प्रक्रिया के बाद आपकी कंपनी पर वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026–2027 लागू हो जाता है ।इसी तरह प्रति वर्ष वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में financial year change किया जाता है |
Read more :
Tally Prime me zero value transactions bill kaise banye?Free item sale bill kaise banaye?